Resume में Achievements कैसे लिखे? Resume Tips in Hindi

रिज्यूमे में सबसे मुश्किल काम होता है इस बात का पता लगाना की अपने उपलब्धियों को रिज्यूमे में कैसा लिखा जाये? इस लेख में हम देखने वाले है कि वह कौन तरीके है जिनकी मदत से आप रिज्यूमे में अपने उपलब्धियों को लिख सकते है. तो चलिए बिना समय गवाए जानने की कोसिस करते है.

रिज्यूम में अचीवमेंट्स कहां लिखेंगे?

रिज्यूम में कई तरीके हैं जिनसे आप अपने उपलब्धियों को का उल्लेख कर सकते हैं। आप समरी, अपने अनुभव, कौशल या वास्तविक उपलब्धि अनुभव के साथ जा सकते हैं। यदि आप कोई प्रोफेशनल नहीं है तो आप अपने एड्युकेशनल एक्सपीरियंस के साथ जा सकते हैं। इसलिए आप अपनी सभी अद्भुत और सही उपलब्धियों को याद करें और उन्हें रिज्यूम में एक एक करके लिखें।

रिज्यूमे में अपनी Achievements का उल्लेख क्यों करें?

रिज्यूम में जब आप अपनी पिछली जीत का जिक्र करते हैं तो, आप एक सीधा निशाना बनाते हैं। आमतौर पर एक recruiter को आपके सभी कर्तव्यों का पता होता है। इसलिए यह अच्छा साबित हो सकता है यदि आप उसे कुछ और भी जानकारी दें।

उदाहरण के लिए यदि आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग हैं तो रिक्रूटर को पता होता है की आपकी जिम्मेदारियां क्या है। लेकिन यदि आपने उसके अलावा और भी उपलब्धियां हासिल की है? तो recruiter को जरूर बताएं। इससे आपका इंप्रेशन और अच्छा बनता है।

Experienced के लिए रिज्यूमे में Achievements कैसे लिखें

1.Time Span

रिज्यूम में उस समय का जिक्र करें जिससे समय पे आपने निश्चित लक्ष्य को हासिल किया था। उस कार्य को करने में आपको कितने सप्ताह, महीने या वर्ष लगे इस का उल्लेख करना न भूलें। उदाहरण के लिए, यदि आपने किसी कंपनी के लिए दो महीने काम किया है तो उस कंपनी में आपने कितने परसेंट सेल की वृद्धि की इसके बारे में रिज्यूम में जरूर बताएं।

2.Numbers

यदि आप अपने रिज्यूम में केवल उपलब्धियों को बताएंगे और कोई ठोस सबूत नहीं देंगे तो recruiter का आप पर भरोसा नहीं होगा। इसलिए आप के लिए बेहतर होगा की प्राप्त किए गए परिणामों की मात्रा निर्धारित करे। उदाहरण के लिए यदि आपने आठ महीने में किसी भी वेबसाइट के ओर्गेनिक ट्रैफिक को 25,000 से। 1,50,000 कर दिया है उसके बारे में जरूर लिखें और इस अचीवमेंट को नंबर्स में लिखें।

3.Result of Your Efforts

जब भी आप अपने उपलब्धियों की सूची तैयार करें तो हमेशा अपने आप से एक प्रश्न पूछना याद रखिये, क्या मैंने सहीं से प्रयास किए? और जो भी उतर आता है वह आपके प्रयास का रिज़ल्ट होता है। इस बात का याद रखें ये रिज्यूम में अपने अचीवमेंट सेक्शन में असफलताओं की लिस्ट ना बनाएं।

Fresher के लिए रिज्यूमे में उपलब्धियां कैसे लिखें

यदि आप एक प्रेशर है जिसने कभी कुछ काम नहीं किया है तो आपके पास जो डिग्री है और उसमें आपने जो उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए हैं उसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। आपने जूनियर हाईस्कूल में जो अनुभव प्राप्त किया उसका उल्लेख कर सकते हैं। आपने जीतने भी पुरस्कार जीते हुए है उनका उल्लेख कर सकते हैं। वे

उपलब्धियां जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं जिन्हें आप कभी भूलना नहीं चाहते आप उनका भी उल्लेख कर सकते हैं। यदि आप अपने स्कूल या कॉलेज के समय में अपनी एक टीम के कैप्टन थे तो आपने अपने टीम को किस तरह से लीड किया उसका अनुभव आप अपने अचीवमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top