Bca क्या होता है? योग्यता, सैलरी, करियर, फीस ।

Bca क्या होता है? यदि आपको अपने करियर को लेकर कोई चिंता है और आप ऐसे डिग्री के तलाश में है जिसे करने से आपको आगे बहुत से क्षेत्रों में जाने का मौका मिले।

तो आपके लिए में आज आपको bca कोर्स के बारे में बताने वाला हु जिसे करने पर आपको बहुत से क्षेत्रों में जाने का मौका मिल सकता है।

Bca क्या होता है?

Bca का पूरा नाम बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन होता है। यह कोर्स 3 साल का होता है और इसे करने के लिए आपको 12 पास होना जरूरी है।

इन तीन सालों में आपको 6 सेमिस्टर देने होते है। एक साल में 2 सेमिस्टर होते है और 3 साल में 6 सेमिस्टर।

इस कोर्स में आपको कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी दी जाती है जैसे कंप्यूटर डिजाइनिंग, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्क, वेब डिजाइनिंग, पायथन , जावा और आदि।

Bca का कोर्स क्यों करना चाहिए?

जिन छात्रों को आईटी के क्षेत्र में काफी ज्यादा रुचि होती हैं, उनके लिए Bca का कोर्स बहुत ही सही है।

वह स्टूडेंट जो कंप्यूटर के क्षेत्र में मास्टर्स करना चाहते है उन्हे इस कोर्स को जरूर करना चाहिए।

यदि किसी का सपना है की वह सॉफ्टवेयर डेवलपर बने लेकिन इंजीनियरिंग करने में लिए ज्यादा पैसे नहीं है तो वह इस कोर्स को करके सॉफ्टवेयर डेवलपर बन सकता है।

इसके अलावा बहुत से क्षेत्र है जिनमे जाने के लिए आप इस कोर्स की मदद ले सकते है।

Bca कोर्स के लिए एलिजिबिलिटी क्रिटेरिया

बीसीए कोर्स करने के लिए 10 और 12 में कमसेकम 50% से 60% तक माक्स आने चाहिए।

12th में इंग्लिश और मैथ सब्जेक्ट जरूरी होता है। आप कॉमर्स से हो या साइंस से आप Bca का कोर्स करने के लिए एलिजिबल होता है।

बहुत से कॉलेज है जो अपने स्टूडेंट को इंग्लिश और मैथ के बिना भी एडमिशन प्रदान करते है।

बहुत सी यूनिवर्सिटी है जिसमे आप एंट्रेंस एग्जाम देकर भी एडमिशन ले सकते है। कुछ कॉलेज है को इस कोर्स को करने के लिए स्टूडेंट की उम्र 18 वर्ष होनी है।


सरकारी टीचर कैसे बने? कौन-से Entrance Exam देने होते है?

Bca कोर्स की फीस कितनी है?

Bca कोर्स की फीस 15 हजार से 5 लाख के बीच मे होती है। यह आंकड़ा बड़े कॉलेजों का है यदि आप किसी साधारण कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते है तो आपको इससे कम भी देंगे तो भी एडिशन हो जाएगा।

Bca कोर्स कैसे करे?

सबसे पहले आपको कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होगा और इसके लिए आपको एडिशन की पूरी प्रक्रिया को पुरा करना होगा।

कुछ कॉलेज है जो एंट्रेंस एग्जाम भी करवाते है जिन्हे देकर भी आप एडिशन ले सकते है।

कुछ बच्चे होते है जो Bca के कोर्स को फुल टाइम और पार्ट टाइम करना चाहते है। तो चलिए देखते है दोनो में फर्क क्या है।

Full Time Bca course

इस कोर्स के पूरा होने का समय तीन साल का होता है। अधिकांश बच्चे इस कोर्स को फुल टाइम ही करते है।

यदि आप ऐसे कॉलेज में एडमिशन लेते है जो फुल टाइम यह कोर्स प्रदान करता है। तो आपको कॉलेज रोज जाना होगा। क्योंकि अटेंडेंस जरूरी होता है।

Part Time Bca Course

Part time course में आपको कॉलेज रोज नही जाना होता है। इसमें अटेंडेंस भी जरूरी नहीं होता है। कॉलेज में इसे इंटीग्रेटेड कोर्स कहा जाता है। आपको केवल एग्जाम के समय में कॉलेज जाना होता है और एग्जाम देकर पास होना होता है।

Online Bca Course

यह सुन कर हो सकता है की आपको विश्वास न हो लेकिन यह यही है कुछ ऐसे भी यूनिवर्सिटी है जो इस कोर्स को ऑनलाइन प्रदान करती है।

जैसे की , Online Manipal, LPU online, और DY Patil University और आदि।

JavaScript कैसे सीखे? Javascript course Hindi- Learn Javascript Hindi

बीसीए कोर्स करने के फायदे

यदि कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन टीक्नोलॉजी में रुचि है तभी आप इस कोर्स को करिए नही हों सकता है की आपको आगे कैसी भी समझ में नहीं आए।

यदि आप इस कोर्स को कर लेते है तो आपके सामने बहुत से रास्ते खुल जाते है। इसमें 100 से ज्यादा क्षेत्र है जिसमे जाकर आप अपना करियर बना सकते है।

बीसीए करने के बाद सैलरी कितनी होती है?

काम के शुरआत में आपको सैलरी थोड़ी कम मिलती है लेकिन जैसे जैसे आप काम करते है और आपका अनुभव बढ़ते जाता है आपकी सैलरी में भी वृद्धि होती है।

शुरुआत में आपको लगभग 20 हजार से 50 हजार के बीच में पैसे दिए जाते है लेकिन जैसे की मैंने आपको बताया कि यह पैसे आगे बढ़ते भी है।

यदि आपका सिलेक्शन किसी बढ़ी कंपनी में जो जाए तो आपको सैलरी के साथ साथ और भी बहुत से फायदे मिलते है।

आपकी क्या राय है?

बीसीए क्या होता है? अभी तक आपको आपके सवालों के जवाब मिल गए होंगे तो कृपया कोना विचार इस लेख को लेकर कॉमेंट बॉक्स में जरूर साझा करे। जय श्री राम।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top